अपराध

9 महीने से लापता बालिका दिल्ली से दस्तयाब, अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
9 महीने से लापता बालिका दिल्ली से दस्तयाब, अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता

अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन खुशी-11 के तहत 9 महीने से लापता बालिका को नई दिल्ली से दस्तयाब किया है। बालिका की तलाश के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बालिका को परिजनों से मिलवाया।

अजमेर, 15 नवंबर। अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन खुशी-11 के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 9 महीने से लापता बालिका को नई दिल्ली से दस्तयाब किया है। किशनगढ़ क्षेत्र से लापता हुई बालिका की तलाश के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका का पता लगाया।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल के मार्गदर्शन में किशनगढ़ शहर थाना पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि बालिका अपनी पहचान और पता बदलकर नई दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित किलकारी रेनबो होम गर्ल्स फाउंडेशन में रह रही थी।

बालिका की तलाश में पुलिस टीम ने जयपुर, अलवर, कोटा, नागौर, सीकर, ब्यावर, अहमदाबाद, बरेली, आगरा, भोपाल और रतलाम सहित कई शहरों में अभियान चलाया। धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, महिला एवं बालिका सहायता केंद्रों और एनजीओ में भी पड़ताल की गई।

पुलिस ने तकनीकी जांच के दौरान करीब 2,286 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की। इसके साथ ही 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। कश्मीरी गेट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में भी सर्च अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई में थाना गांधीनगर के कांस्टेबल सीताराम कानी और साइबर सेल के कांस्टेबल अभय सिंह कानी की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम ने 14 नवंबर 2026 को बालिका को दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलवाया। करीब 9 महीने बाद बेटी के घर लौटने से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। अजमेर पुलिस ने इसे ऑपरेशन खुशी-11 के तहत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

बाइट — हर्षवर्धन अग्रवाला, एसपी अजमेर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर एक 9 महीने से लापता बालिका के दस्तयाब होने की है, जिसे अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन खुशी‑11 के तहत नई दिल्ली से खोजा। यह विषय बाल सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि लापता बच्चे की खोज और पुनर्मिलन समाज में विश्वास जगाती है और दिखाती है कि कानून व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा में सक्षम है। आम जनता पर इसका असर भरोसे को बढ़ाना, सामूहिक जागरूकता बढ़ाना और अपराध के प्रति सतर्कता बढ़ाना हो सकता है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

किसी भी तरह के अपहरण या गायब होने की घटनाएँ समाज के लिए गहरा आघात हैं। ऐसे मामलों में हमें हिंसा या बदला लेने के बजाय कानून के रास्ते अपनाने चाहिए—पुलिस से तुरंत संपर्क, साक्ष्य सुरक्षित रखना, और परिवारों को आपसी संवाद के माध्यम से समाधान ढूंढना। यह घटना हमें याद दिलाती है कि सामूहिक जागरूकता और सहयोग से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, और समाज में विश्वास एवं सहानुभूति की संस्कृति को मजबूत किया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।