राज्य

महोबा में खाद वितरण में बाधा उत्पन्न कर रहे सहकारी समिति के चार सचिव निलंबित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महोबा में खाद वितरण में बाधा उत्पन्न  कर रहे सहकारी समिति के चार सचिव निलंबित

महोबा जिले में खाद की किल्लत और वितरण को लेकर किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच प्रशासन ने हड़ताल कर रहे सहकारी समिति सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की है। काम पर वापस न लौटने और खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित होने के चलते चार समिति सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद सहकारी समितियों में हड़कंप मच गया है।महोबा में इन दिनों जिले की सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

घंटों लाइन में लगने के बावजूद कई किसानों को बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं, समिति कर्मचारियों की हड़ताल के चलते खाद वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो रही है। विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई में श्रीनगर बी-पैक्स के सचिव रविन्द्र पाठक, भरवारा एवं पहाड़िया बी-पैक्स के सचिव अशोक कुमार वर्मा, बम्हौरी कला बी-पैक्स एवं चरखारी क्रय-विक्रय के सचिव लालू राम विश्वकर्मा तथा सुरहा बी-पैक्स के सचिव लक्ष्मण प्रसाद को निलंबित कर दिया है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता परमानंद अनुरागी ने बताया कि समिति सचिव 22 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।