राज्य

महोबा में मूसलाधार बारिश से जिले के सैकड़ों गांव प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महोबा में  मूसलाधार बारिश से जिले के सैकड़ों गांव प्रभावित

महोबा जिले समेत मध्य प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जिले के सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। क्योलारी और धसान नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद लहचूरा बांध के नौ फाटक खोल दिए गए हैं। बांध से अब तक करीब 89,700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है जिससे नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि लहचूरा बांध के सभी नौ फाटक दो-दो मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं।

उन्होंने बताया कि पानी के फ्लो के अनुसार फाटकों को घटाया-बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने के कारण महोबा जिले के नौ और झांसी जिले के छह गांव प्रभावित हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।