राज्य

महोबा में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महोबा में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन

महोबा के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी और समाजसेवी सुलभ सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त भारत अभियान को लेकर युवाओं के बीच संवाद स्थापित किया गया।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों और समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला युवा अधिकारी ने जनपद के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से मेरा युवा भारत अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को जागरूक करने उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उन्होंने युवाओं से पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने अथवा विकास भवन स्थित कार्यालय में संपर्क कर कार्यक्रमों से जुड़ने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस मंच का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महोबा के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित "विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सक्रिय नागरिक बनाना है। यह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी और समाजसेवी सुलभ सक्सेना के दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ, जिससे स्थानीय समाज में युवाओं के बीच संवाद और विचार-विमर्श के लिए मंच तैयार हुआ। इस प्रकार की पहल युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क करती है और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करती ह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।