महुआ मोइत्रा ने CJP के नेताओं को बताया 'थ्री मस्किटियर्स', ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है.
तस्वीर में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास नजर आ रहे हैं.
महुआ मोइत्रा ने तस्वीर के साथ लिखा, 'कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों मस्किटियर्स'.
यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है.
दीपके ने 'वोट चोरी' के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैली को समर्थन देने की बात कही, लेकिन यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी रैली में शामिल नहीं होगी और अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी.
With the 3 musketeers of @Cockroachisback! https://t.co/uo8Vj0nojR
Mahua Moitra (@MahuaMoitra) October 31, 2026
ममता बनर्जी से मिले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने शनिवार को दिल्ली में ममता बनर्जी से मुलाकात की.
उन्होंने बताया कि वह ममता बनर्जी का आभार जताने पहुंचे थे.
दीपके के मुताबिक, जंतर-मंतर पर CJP के पहले आंदोलन के दौरान ममता बनर्जी ने उनका समर्थन किया था और युवाओं के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रही थीं.
दीपके ने कहा, मैं दीदी को धन्यवाद देने आया था, क्योंकि उन्होंने जंतर-मंतर पर हमारे पहले आंदोलन का जिस तरह समर्थन किया, वह युवाओं के आंदोलन के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रहीं.
जब दिल्ली पुलिस ने सौरव और आशुतोष को गिरफ्तार किया, तब भी दीदी ने हमारा पूरा साथ दिया.
रैली का समर्थन, लेकिन शामिल नहीं होगी CJP
जब अभिजीत दीपके से पूछा गया कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी रवि
📡 स्रोत: ABP Live