खेल

2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज

वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए के लिए 204 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

मंगलवार (24 नवंबर) को 2026 राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया-ए और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने सबसे तेज लिस्ट-ए शतक और सबसे तेज दोहरा शतक लगाया.

इसके अलावा वैभव ने सबसे तेज 150 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. मैच के बाद वैभव ने बताया कि उन्होंने प्लानिंग के तहत इतनी बड़ी पारी खेली.

टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों में वैभव फ्लॉप रहे थे. नेपाल के खिलाफ पहले मैच में वैभव ने 26 रन बना सके थे. इसके बाद पाकिस्तान-ए के खिलाफ वैभव सिर्फ 11 रन पर आउट हो गए थे.

उन्होंने बताया कि शुरुआती दो मैचों में वह जल्दी आउट हो गए थे, जिसके बाद अगले मैच के लिए प्लान बनाया.

204 रन की पारी के लिए वैभव सूर्यवंशी की प्लानिंग?

204 की ताबड़तोड़ पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "पिछले 2 मैच में, मैं सेट तो हुआ लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सका. तो प्लान यही था कि मैदान पर जाकर शुरुआत में थोड़ा समय लिया जाए.

लेकिन एक-दो गेंदें खेलने के बाद, मुझे लगा कि गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही है, इसलिए मैंने अपनी खूबियों पर भरोसा रखा."

बैटिंग के वक्त दिमाग क्या चलता है?

वैभव ने आगे कहा, "मेरे दिमाग में कुछ खास नहीं चल रहा था.

बस यही सोच थी कि अगर विकेट से गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो मैं थोड़ा समय लूंगा और लंबी पारी खेलूंगा. लेकिन अच्छी बात यह रही कि ऐसा नहीं था.

विकेट अच्छा था, गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी, इसलिए मैंने अपने खेल पर भरोसा रखा."

अपनी मानसिकता क्या बोले वैभव?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मानसिकता को लेकर कहा, "कुछ अलग नहीं. सोच वही थी - लंबी पारी खेलने की कोशिश करना. अगर शुरुआत में खेल मेरे कंट्रोल में नहीं होता, तो मैं थोड़ा समय लेता.

लेकिन अच्छी बात यह रही कि मैं जल्दी ही खेल पर कंट्रोल पा सका, और फिर मैंने अपने हिसाब से खेल खेला."

<p style="text-align:

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर का विषय वैभव सूर्यवंशी का 204 रन का रिकॉर्ड‑ब्रेकिंग पारी है, जिसमें उन्होंने सबसे तेज लिस्ट‑ए शतक, दोहरा शतक और 150 रन का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। यह घटना 2026 राइजिंग स्टार एशिया कप के दौरान हुई, जहाँ इंडिया‑ए ने यूएई के खिलाफ मैच खेला। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है और वैभव को विश्व स्तर पर पहचान दिलाती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने वाला है, युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थिति मजबूत हो

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।