राज्य

मैहर में चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का आगाज, कथक और सुरों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मैहर में चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का आगाज, कथक और सुरों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बाबा अलाउद्दीन खां स्टेडियम में पूर्वरंग के साथ हुआ शुभारंभ, विंध्य क्षेत्र सहित सतना,

मैहर और कटनी के कलाकारों को मिला प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

मैहर, नवंबर 13: जिले में चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ पूर्वरंग की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। बाबा अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र सहित सतना, मैहर और कटनी के चयनित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

पूर्वरंग में कथक नृत्य, शास्त्रीय गायन, तबला, सरोद और सारंगी वादन की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। सुकृति सोनी और नंदिनी अग्निहोत्री ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि आरती शुक्ला और रिचा पाण्डेय ने शास्त्रीय गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मोहम्मद अहमद खां ने सारंगी और शिवेश पाण्डेय ने तबला वादन किया।

अन्य कलाकारों ने भी समूह गायन और सरोद वादन की प्रस्तुतियां दीं। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और शास्त्रीय संगीत की परंपरा को बढ़ावा देना है।

---------

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मैहर में चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कथक और सुरों की प्रस्तुतियाँ प्रमुख थीं। यह कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों को अपनी कलात्मक क्षमताएँ दिखाने का मंच प्रदान करता है, जिससे सांस्कृतिक धरोहर की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करती है और कलाकारों को मान्यता तथा आर्थिक अवसर देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि इससे पर्यटन में बढ़ोतरी, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक जागरूकता में वृद्ध

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।