मैहर के मां शारदा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अष्टमी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तड़के सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें, मां महागौरी की पूजा-अर्चना के साथ जगह-जगह कन्या भोज और प्रसाद वितरण
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में किए गए व्यापक इंतजाम।
मैहर, अक्टूबर 18: मैहर स्थित मां शारदा धाम में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। तड़के सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। श्रद्धालु मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अष्टमी की दोपहर तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। जगह-जगह कन्या भोज और प्रसाद वितरण के आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। देशभर से पहुंचे भक्तों में मां शारदा के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है।
--
पीटीसी- अशोक तिवारी, मैहर