राजनीति

मैहर - सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा बदेरा ग्राम पहुंची।

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मैहर - सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा बदेरा ग्राम पहुंची।

सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा मैहर जिले के बदेरा ग्राम पहुंची।

हितग्राहियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।

सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा मैहर जिले के बदेरा ग्राम पहुंची। यात्रा के आगमन पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित ग्रामीणों ने कलश यात्रा के साथ यात्रा का स्वागत किया।

रात्रि में जिले की सीमा पर बाइक राइडर्स का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। ग्राम चौपाल में सांसद और विधायक ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ की जानकारी ली। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पेंशन योजना और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी।

बाइट — गणेश सिंह, सांसद, सतना

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।