मनोरंजन

'मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं', बीमारी के दौरान बढ़े वजन पर ट्रोलर्स को दीपिका कक्कड़ का जवाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं', बीमारी के दौरान बढ़े वजन पर ट्रोलर्स को दीपिका कक्कड़ का जवाब

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से जूझ रही हैं.

फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रह रहा है और इस दौरान उन्हें कमजोरी, उल्टी और थकान जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

अब हाल ही में दीपिका ने बीमारी के दौरान बॉडी शेमिंग का सामना करने को लेकर बात की.

उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी हालत ऐसी थी कि वो खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश भी नहीं कर पा रही थीं.

बीमारी के दौरान बढ़े वजन पर ट्रोलर्स को दीपिका कक्कड़ का जवाब

हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि बीमारी के दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा.

उन्होंने बताया कि लोग उनके बढ़े हुए वजन को लेकर बातें करते थे. दीपिका ने कहा, 'मैं बीमारी के दौरान बॉडी शेमिंग को लेकर किए गए कमेंट्स पढ़ती थी.

मेरा वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन उस समय मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं थी कि मुझे वजन कम करना जरूरी लगता या मैं इसके लिए कुछ कर पाती.

उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर पा रही थी.

आप इसे उस समय मेरी मानसिक स्थिति कह सकते हैं, ज्यादा खाना कह सकते हैं या ये भी कह सकते हैं कि मैं खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर पा रही थी. आप इसे कुछ भी कह सकते हैं.

लेकिन सच यही है कि मैं उस वक्त ऐसा नहीं कर पा रही थी और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं थी.'

ये भी पढ़ेंः यूट्यूबर अरमान मलिक 6ठी बार बनने वाले हैं पापा, दोनों पत्नियां साथ में हैं प्रेग्नेंट?

दीपिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब हम अपनी जिंदगी में किसी बहुत बड़ी परेशानी से गुजर रहे होते हैं तो हम अच्छा दिखने और अपना ख्याल रखने पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने लगते हैं.

तो हां, मैंने

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।