खेल

'मैं मुंबई इंडियंस से क्विंटन डिकॉक को रिलीज कर दूंगा', पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैं मुंबई इंडियंस से क्विंटन डिकॉक को रिलीज कर दूंगा', पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी है. अभी फ्रेंचाइजियों के बीच ट्रेड डील के जरिए खिलाड़ियों की अदला-बदली चल रही है. अगले महीने गोवा में आईपीएल 2027 की नीलामी होगी.

इससे पहले सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी.

इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को लेकर बड़ा बयान दिया है.

मुकुंद का मानना है कि फ्रेंचाइजी को एक भारतीय विकेटकीपर को टीम में लाते हुए क्विंटन डी कॉक को रिलीज कर देना चाहिए.

पंजाब किंग्स से अर्शदीप के आने से मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी लाइन-अप और मजबूत हो जाएगी, जिसमें पहले से ही जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं.

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले ईशान किशन को रिलीज किए जाने के बाद से एमआई के पास अब कोई अनुभवी भारतीय विकेटकीपर नहीं है.

उनके पास क्विंटन डि कॉक और रियान रिकल्टन के रूप में दो विदेशी विकेटकीपर हैं.

मुकुंद ने जियोस्टार से कहा, "अगर हार्दिक किसी दूसरी टीम में जाते हैं, तो यह सभी पक्षों के लिए फायदेमंद सौदा होगा.

जहां तक मुंबई इंडियंस की बात है, तो मेरे हिसाब से उनकी टीम में बस एक भारतीय विकेटकीपर की कमी थी.

यह उनके लिए एक बड़ी कमी थी, क्योंकि उन्हें अपने टॉप-7 बल्लेबाजों में रियान रिकल्टन या क्विंटन डि कॉक में से किसी एक को खिलाना ही पड़ता था.

मुझे पता है कि रिकल्टन शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन इससे तिलक वर्मा को नीचे के क्रम में खेलना पड़ता है.

साथ ही, इससे आपके पास शरफेन रदरफोर्ड और विल जैक्स दोनों को एक साथ खिलाने का विकल्प भी नहीं बचता.

इसलिए, चार विदेशी खिलाड़ियों के कोटे में एक विदेशी स्पिनर और एक विदेशी विकेटकीपर को फिट करना काफी उलझन भरा काम था."

मुंबई ने आईपीएल 2026 की नीलामी में डिकॉक को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और वे सिर्फ तीन मैच ही खेल पाए.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मुंबई इंडियंस के मालिकों द्वारा दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को टीम से हटाने की घोषणा के बारे में है। 2027 के आईपीएल के लिए फ्रेंचाइज़ी अपने खिलाड़ी सूची को संशोधित कर रही हैं और अगले महीने गोवा में नीलामी होने वाली है। इस बयान से डिकॉक के करियर पर असर पड़ सकता है और टीमों के बीच खिलाड़ी विनिमय के रुख पर चर्चा शुरू हो सकती है। आम जनता के लिए यह खेल प्रशंसकों के लिए रोचक है क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे खिलाड़ी की छवि और टीम की रणनीति बदल सकती है, जिससे प्रशंसकों की उम्मीदें और बा

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।