खेल

'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह...', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह...', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा

बुरी तरह पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन वापसी कर ली है.

पहले 2 दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद तीसरे दिन कप्तान टेम्बा बावुमा ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और 179 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी 425 रन पर घोषित कर दी.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बावुमा ने खुलासा किया कि वह सचिन तेंदुलकर की तकनीक से सीखने की कोशिश करते हैं.

टेम्बा बावुमा ने 334 गेंद खेलकर 179 रन बनाए.

इस यादगार पारी में उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया.

इस जुझारू पारी के दौरान उन्होंने मार्को जानसेन के साथ मिलकर 132 रन और साइमन हार्मर के साथ मिलकर 183 रनों की पार्टनरशिप की. बावुमा कहते हैं कि वह कोशिश करते हैं कि गेंद को ज्यादा से ज्यादा पास आने दें.

ऐसी तकनीक से अक्सर सचिन तेंदुलकर खेला करते थे.

सचिन की तकनीक से सीखा

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद टेम्बा बावुमा ने कहा, "मैं उनके (सचिन तेंदुलकर) जैसी तकनीक से खेलने की कोशिश करता हूं.

मेरी कद-काठी लंबी-चौड़ी नहीं है और इसमें मुझे कोई खास प्रगति नहीं मिलने वाली है. जितना हो सकता है, मैं अपनी मूवमेंट को सटीक रखने का प्रयास करता हूं. कभी-कभी मुझे इससे परेशानी भी होती है."

बावुमा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब रुलाया.

वह पारी के 9वें ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने महज 12 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे.

नंबर-4 पर खेलने आए बावुमा अंत तक क्रीज पर टिके रहे. 425 के स्कोर पर जब दक्षिण अफ्रीका ने बावुमा के रूप में अपना नौवां विकेट गंवाया, तभी टीम ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी.

बावुमा ने बनाए कई रिकॉर्ड

टेम्बा बावुमा ने 179 रन की पारी खेल कई सारे रिकॉर्ड बनाए.

179 रन- यह अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए किसी दक्षिण अफ्रीकी कप्तान का चौथा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है.

उनसे पहले हाशिम आमला (208 रन), हाशिम आमला (201 रन), ग्रीम स्मिथ (183 रन) ऐसा कर चुके हैं.<

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।