मनोरंजन

'मैं बहुत यंग थी और...', नीलम कोठारी को था गोविंदा से प्यार? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैं बहुत यंग थी और...', नीलम कोठारी को था गोविंदा से प्यार? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

1990 का दशक हो या फिर आज का समय, कलाकारों के लिंकअप की खबरें मीडिया में अक्सर ही रहती हैं. लेकिन उस दौर में कुछ अफवाहें बस अफवाहें ही रह गईं तो कुछ सच भी रहीं.

इसमें कुछ का तो पता ही नहीं चल पाया. गोविंदा और नीलम कोठारी के रिश्ते की चर्चा भी गुजरे जमाने में काफी रही है. एक्टर ने भी उनके लिए अपनी फीलिंग्स का कई बार खुलासा किया है.

ऐसे में अब नीलम ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो उस समय बहुत यंग थीं.

दरअसल, नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी ने हाल ही में टाइम्स नाऊ से बात की और इसी बातचीत में कपल ने गोविंदा के प्यार में होने के दावों पर चुप्पी तोड़ी और अपना रिएक्शन दिया.

नीलम ने कहा, 'मैं काफी यंग थी. मुझे पता नहीं था कि वो शादीशुदा थे.

लेकिन बाद में मुझे इसके बार में पता चला था.' नीलम और गोविंदा की जोड़ी कई फिल्मों में दिखी थी और वो ऑन स्क्रीन काफी पसंद किए गए.

ऐसे में नीलम का कहना है कि उस समय वो ऐसे हालतों में थीं कि उनके लिए किसी भी रिश्ते में आना या उसके बारे में सोचना भी मुश्किल था.

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

एक्ट्रेस कहती हैं, 'मैं काफी यंग थी और मेरे पेरेंट्स काफी सख्त थे तो मेरे लिए रिलेशनशिप कभी ऑप्शन रहा ही नहीं. उस समय मेरा सारा ध्यान अपनी फिल्में और हिंदी सीखने पर था.'

समीर सोनी ने भी अफवाहों पर दिया रिएक्शन

इसके साथ ही नीलम कोठारी के पति समीर सोनी ने भी एक्ट्रेस और गोविंदा के लिंकअप की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दशकों पुरानी किसी ऐसी बात पर सोचने का कोई कारण नहीं है, जिसके बारे में पता भी नहीं कि असल में कुछ था भी या नहीं.

समीर कहते हैं, '20 साल पहले क्या हुआ और क्या नहीं. मुझे इसके बारे में नहीं पता तो मैं इस पर क्या कह सकता हूं? लेकिन वो

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।