व्यापार

मैनपुरी में सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी एलईडी वैन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मैनपुरी में सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी एलईडी वैन

मैनपुरी में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अब एलईडी वैन के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।उन्होंने बताया कि इन एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और गरीब कल्याण अन्न योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।इसके अलावा वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन, मातृ वंदना योजना और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों वैन जिले की सभी तहसीलों, विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचेंगी।

इनके जरिए दीपोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।