व्यापार

मैनपुरी में स्व-गणना को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मैनपुरी में स्व-गणना को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

मैनपुरी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित स्व-गणना को लेकर आज जागरूकता रैली निकाली गई। पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली नगर पालिका चौराहा, बजाजा बाजार, संता-बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड और लेनगंज होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री एकरसानन्द इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करना है। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, जनगणना प्रभारी सुमित कुमार गौतम सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मैनपुरी में जनगणना‑2027 के द्वितीय चरण के तहत 16‑30 नवंबर तक होने वाली स्व‑गणना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली आयोजित की गई। यह पहल सरकार द्वारा नागरिकों को स्वयं अपनी पहचान, आय और जनसांख्यिकीय जानकारी भरने के लिए प्रेरित करने हेतु की गई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि स्व‑गणना से सटीक डेटा मिलता है, जो योजनाओं के सही कार्यान्वयन और संसाधन आवंटन के लिये आवश्यक है। आम जनता पर इसका असर यह है कि सही आंकड़ों से बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यक्रमों की योजना बनाई

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।