'माइंड ऑफ इंडिया', पंडित नेहरू की जयंती पर सीजेपी ने शेयर किया वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने उन्हें 'भारत का दिमाग' (Mind of India) बताया है.
पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जिसका निर्माण आज भी जारी है.
CJP ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''भारत के दिमाग पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं.
वह आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, जिन्होंने उस भारत की कल्पना की, जिसे हम आज भी बनाने में जुटे हैं.''
Remembering the MIND OF INDIA , Pandit Jawaharlal Nehru, on his birth anniversary🌹 The Architect of Modern India, who envisioned the India we continue to build today. https://t.co/Y41nqOz3Ju
Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) November 14, 2026
नेहरू जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
नेताओं ने नेहरू के योगदान को याद करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा, विज्ञान और देश की प्रगति में उनकी भूमिका का उल्लेख किया.
कांग्रेस ने नेहरू को बताया आधुनिक, वैज्ञानिक और लोकतांत्रिक भारत का निर्माता
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया.
पार्टी ने लिखा कि आधुनिक, वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और सबको साथ लेकर चलने वाले भारत को लेकर नेहरू की दूरदृष्टि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.
देश के निर्माण, शिक्षा और तरक्की में उनके योगदान की विरासत हमेशा याद रखी जाएगी.
<p style="text-align
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने उन्हें ‘भारत का दिमाग’ कहकर सम्मानित किया, यह दर्शाते हुए कि वे आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। यह विषय नेहरू के योगदान और वर्तमान राजनीतिक कथन के बीच संबंध को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे राजनीतिक दल इतिहास का उपयोग कर अपनी पहचान बना रहे हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग नेहरू की विरासत को पुनः जाँचें, राजनीतिक विमर्श में इतिहास की भूमिका पर सवाल उठाएँ और समाज में राष्ट्रीय पहचान के प्रति जागरू