अपराध

'मैंने कोई अपराध थोड़ी किया है', दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सुबोध उनियाल ने किया खारिज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैंने कोई अपराध थोड़ी किया है', दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सुबोध उनियाल ने किया खारिज

सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

बीते दिन खबर आई थी कि मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है. हालांकि, अब उनियाल ने इन खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि दलेर मेहंदी से माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले पर उन्होंने क्या कहा.

सुबोध उनियाल ने क्या कहा?

यूट्यूब चैनल 'सत्यवाणी लाइव' से बातचीत के दौरान सुबोध उनियाल ने इस मामले पर अपनी बात रखी.

उन्होंने दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को गलत बताया और सवाल किया कि आखिर वह माफी क्यों मांगें?

मंत्री ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए उनके माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता.

सुबोध उनियाल ने कहा, 'मेरे माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है.

बताइए, मैंने कोई अपराध किया है, जो मैं माफी मांगूं? अगर तबीयत खराब थी, तो नहीं आना चाहिए था. अगर आए भी थे, तो जनता को बता देते कि तबीयत खराब है.'

मीका सिंह ने किया ये दावा

दरअसल, सिंगर मीका सिंह की टीम की ओर से दावा किया गया था कि सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है.

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मीका सिंह ने अपने बयान में कहा था, 'मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि दलेर मेहंदी पाजी से जुड़ी घटना के लिए सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है. कलाकारों और उनकी इज्जत का सम्मान करना बहुत जरूरी है.

दलेर पाजी एक सीनियर कलाकार हैं, जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है और हर कलाकार सम्मान का हकदार है.

मुझे उम्मीद है कि हम इस घटना को पीछे छोड़कर आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे.'

हालांकि, अब सुबोध उनियाल ने माफी मांगने के इस दावे को खारिज कर दिया है.

उनके इस बयान के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 18 अक्टू

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।