मनोरंजन

'मैंने नर्क जैसी तकलीफें झेलीं', विवेक ओबेरॉय का छलका दर्द, अंडरवर्ल्ड से आते थे उनके खिलाफ फोन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैंने नर्क जैसी तकलीफें झेलीं', विवेक ओबेरॉय का छलका दर्द, अंडरवर्ल्ड से आते थे उनके खिलाफ फोन

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की शुरुआत में काफी सफलता और लोकप्रियता हासिल की थी. उन्हें बॉलीवुड के उभरते हुए सितारों में से एक माना जा रहा था.

हालांकि एक विवाद ने उनके लिए काफी कुछ बदल कर रख दिया.

एक्टर ने अब बिना किसी का नाम लिए उस विवाद पर चर्चा की है और बताया कि उसके बाद उन्हें काफी परेशान किया गया और उनके साथ काम करने वाले फिल्ममेकर्स को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आते थे.

विवेक बोले- मेरी लाइफ का वो सबसे बुरा फेज रहा

विवेक ओबेरॉय ने 'रीलर्न' पॉडकास्ट पर अपनी लाइफ के सबसे बुरे दौर को लेकर खुलकर बात की.

उन्होंने बताया कि उन्हें बॉलीवुड ने दरकिनार कर दिया था और उनसे काम तक छीन लिया गया. अभिनेता ने कहा, 'मेरी लाइफ का वो सबसे बुरा फेज रहा. मैं किसी सही बात के लिए खड़ा था.

मेरा मानना था कि कुछ चीजों की लिमिट क्रॉस नहीं होनी चाहिए.

महिलाओं के साथ खास तरीके से पेश आते हुए उनका सम्मान करना चाहिए.

मैं गलत के खिलाफ खड़ा हुआ था, लेकिन मुझे बाद में काफी परेशान किया गया. एक ताकतवर लॉबी ने सब कुछ अपने कंट्रल में कर लिया. मैं जिन फिल्मों में काम करने वाला था उनसे लोगों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए.'

फिल्में छीनी, प्रोड्यूसर्स को आते थे अंडरवर्ल्ड से फोन

एक्टर ने आगे कहा, 'जो लोग पहले मुझसे कनेक्ट रहे वो बाद में मुझसे दूर हो गए और फोन करके बताते थे कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आया है.

उनसे कहा जाता था कि अगर तुमने इस व्यक्ति के साथ काम किया तो बर्बाद हो जाओगे. मैंने सच में नर्क जैसी तकलीफें झेली हैं. बहुत बुरे वक्त का सामना किया. मुझे काम ना मिलने का मुद्दा मेरे टैलेंट से संबंधित नहीं था.

बल्कि ये कुछ ऐसा था जिस पर मेरा कंट्रोल नहीं था.'

विवेक ओबेरॉय का वर्क फ्रंट

विवेक ओबेरॉय ने 'कंपनी', 'साथिया, 'कृष 3', 'विवेगम' और 'लुसिफर' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. इन दिनों वो रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में नजर आ रहे हैं.

इस

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।