विदेश

'मैंने कहा शूट...', रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैंने कहा शूट...', रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के संचालन और प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नया सीईओ नियुक्त किया है.

इस पद के लिए लंबे समय से चयन प्रक्रिया चल रही थी, जिस पर अब अंतिम मुहर लग गई है.

जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर तैनात थे.

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' में उनकी भूमिका के लिए सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में तबाही मचाई थी.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने एस-400 डिफेंस सिस्टम तोड़ निकालने के लिए अपने जासूस भेजे थे.

इस ऑपरेशन की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था.

शाम करीब 9 बजे तक मैंने एयरफोर्स चीफ को बता दिया था कि अगर सरकार सैन्य कार्रवाई का फैसला लेती है तो हम अपनी प्लानिंग के साथ तैयार हैं.'

S-400 की लोकेशन जानना चाहता था पाकिस्तान

इस दौरान उन्होंने एस-400 को लेकर पाकिस्तान की नियत का खुलासा किया. रि.

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि पाकिस्तान ने हमारे देश के भीतर जासूस तैनात किए थे और S-400 की लोकेशन का पता करने के लिए स्लीपर सेल एक्टिव किए थे.

S-400 ने पाकिस्तानी सेना की ओर दागे गए मिसाइल को कुछ ही देर में हवा में नष्ट कर दिया था.

ऑपरेशन के दौरान इससे जुड़ी घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे S-400 के ऑपरेटर ने मुझसे पूछा शूट? मैंने कहा शूट.'

<

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के संचालन में नया मोड़ लिया है, जब उन्होंने भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ नियुक्त किया है। यह निर्णय राम मंदिर के प्रबंधन को एक अनुभवी, अनुशासित और रणनीतिक नेता के हाथों में देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मिश्रा की सैन्य पृष्ठभूमि और ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका उन्हें संगठनात्मक दक्षता और निर्णय लेने की क्षमता के लिए योग्य बनाती है। इस नियुक्ति से मंदिर के प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने की उम्म

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।