मनोरंजन

'मैसा' में रश्मिका मंदाना का दिखेगा दमदार अवतार, पहले गाने की रिलीज डेट आई सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मैसा' में रश्मिका मंदाना का दिखेगा दमदार अवतार, पहले गाने की रिलीज डेट आई सामने

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'मैसा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है. फिल्म में रश्मिका एक बिल्कुल नए और दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं.

अब मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'ओ मैसा रे' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह गाना 2 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. वहीं, फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

'ओ मैसा रे' इस दिन होगा रिलीज

मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'ओ मैसा रे' की रिलीज का ऐलान एक खास पोस्टर के साथ किया है.

पोस्टर में आग के बीच एक दमदार सिल्हूट नजर आ रहा है, जो गाने की तेज एनर्जी और फिल्म के एक्शन से भरपूर माहौल की झलक देता है. मशहूर कंपोजर जैक्स बिजॉय ने इस गाने को तैयार किया है.

उम्मीद की जा रही है कि इसका संगीत फिल्म की कहानी और उसके देसी अंदाज को और खास बनाएगा.

फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे 'मैसा' को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है. फिल्म के टीजर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

टीजर में फिल्म का रॉ एक्शन, बड़े स्तर पर तैयार किए गए दृश्य और गंभीर माहौल देखने को मिला था.

रश्मिका भी इसमें अपने अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं.

पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित है फिल्म की कहानी

'मैसा' की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में एक्शन और थ्रिल के साथ पिता-बेटी के रिश्ते को भी अहमियत दी गई है.

भारतीय सिनेमा में कई बड़ी एक्शन फिल्मों में मां-बेटे या परिवार के दूसरे रिश्तों को दिखाया गया है, लेकिन 'मैसा' में पिता और बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखा गया है.

यही बात फिल्म को दूसरी एक्शन फिल्मों से अलग बनाती है.

एक्शन अवतार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं, जो 'सीता रामम' से भी जुड़े रहे हैं. उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है.

टीजर में रश्मिका का दमदार

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।