मजदूर वर्ग के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित किए स्टेशनरी एवं स्कूली बैग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। लायंस क्लब भोपाल प्रताप द्वारा मजदूर वर्ग एवं जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरण के साथ नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में जोनल चेयरपर्सन लायन वीणा कुर्रे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर लायंस क्लब भोपाल प्रताप के अध्यक्ष लायन जितेंद्र अग्रवाल, सचिव लायन ऋषि गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव सक्सेना सहित वरिष्ठ सदस्य लायन आशीष जैन, लायन विकास मरवाह, लायन कविता जैन, लायन आलोक खरे एवं लायन संजय रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा रक्षा प्रोजेक्ट के सीईओ लायन विजय अय्यर की भी विशेष सहभागिता रही।
शिविर के दौरान लगभग 25 विद्यार्थियों का नेत्र एवं दंत परीक्षण किया गया। बच्चों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई, जिससे वे अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से जारी रख सकें।
कार्यक्रम में लायंस क्लब भोपाल प्रताप के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई में आने वाली समस्याओं तथा स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मजदूर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लायंस क्लब भोपाल प्रताप ने स्कूल बैग, स्टेशनरी और नेत्र-दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को एक साथ बढ़ावा देता है, जिससे जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक सामग्री और स्वास्थ्य जांच मिलती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा के असमानता को कम करने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयास को दर्शाती है। ऐसे पहल से बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन सुधर सकता है और रोगों का समय पर पता लगाकर उपचार संभव हो सकता है, जिससे समाज की समग्र कल्य