मझगांव विधायक निरल पुरती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित, 6 विधानसभा कर्मी भी होंगे सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मझगांव निरल पुरती भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए चयनित, विधानसभा चयन समिति ने लगाई नाम पर मुहर, विधासनभा स्थापना दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे सम्मानित, उत्कृष्ट कर्मियों को भी मिलेगा सम्मान।
Short Headline: मझगांव विधायक निरल पुरती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित, 6 विधानसभा कर्मी भी होंगे सम्मानित
LEAD 2 20 नवंबर, रांची: रांची में झारखंड विधानसभा की विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मझगांव के विधायक निरल पूर्ती को वर्ष 2026 के लिए भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
निरल पूर्ती वर्ष 2005, 2014, 2019 और 2024 में विधायक निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में वे मझगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें 22 नवंबर 2026 को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो, चांदी की शील्ड और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
वहीं, चयन समिति ने उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी के रूप में छह कर्मियों का चयन किया है। इन्हें स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चयनित कर्मियों में उपसचिव किरण सुमन बाखला, सुषमा सिन्हा, प्रशाखा पदाधिकारी रविकांत समीर तिर्की, अधीक्षक मो. अली अहमद, वरीय ट्रेजरी सरकार शिवराज राम और अनुसेवक संजय कुमार मेहता शामिल हैं।
इन सभी कर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और प्रत्येक को 21 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
LEAD 1
उत्कृष्ट विधायक सम्मान, रांची, डीडी
निरल पुरती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित
चयन समिति ने लगाई नाम पर मुहर विधासनभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे सम्मानित
एंकर झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मझगांव के विधायक निरल पुरती को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा की ओर से उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए गठित समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। यह सम्मान विधायी कार्यों में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने और क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए दिया जा रहा है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान करने की परंपरा है। इसी कड़ी में मझगांव के विधायक निरल पुरती का चयन इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए किया गया है। विधानसभा चयन समिति ने उनके नाम का चयन किया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने प्रेस वार्ता कर समिति के निर्णय की जानकारी दी।
बाइट- रबीन्द्रनाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष
वीओ 02. निरल पुरती मझगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं, जनजातीय समाज के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों को उठाना उनकी विधायी भूमिका का हिस्सा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल उत्कृट विधायक को सम्मान प्रदान करेंगे।
बाइट- रबीन्द्रनाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष
वीओ 03. विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समिति ने प्रशाखा पदाधिकारी किरण सुमन बाखला एवं रविकांत समीर तिर्की, अधीक्षक मो. अली अहमद तथा कर्मचारी शिवराज राम एवं संजय कुमार मेहता को उत्कृष्ट कर्मी के रूप में चयनित किया है।
बाइट- रबीन्द्रनाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष
अंतिम वीओ मौके पर चयन समिति के सदस्य नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सुरेश पासवान, पत्रकार विनय कुमार और विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार मौजूद थे।
रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मझगांव के विधायक निरल पुरती को झारखंड विधानसभा द्वारा ‘उत्कृष्ट विधायक’ पुरस्कार से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार राज्य के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक सम्मान में से एक है, जिसे केवल उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कार्यकाल में असाधारण योगदान दिया हो। इस मान्यता से न केवल पुरती की राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि यह दर्शाता है कि राज्य सरकार अपने कार्यकुशल सदस्यों को मान्यता देती है। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है, क्योंकि यह दिखाता है कि मेहनत और समर्पण से उच्च पदों पर भी सम्मान प्राप्त किया