व्यापार

'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके

दिल्ली में शुक्रवार को सीजेपी के मार्च शुरू होने से कुछ घंटे पहले पुलिस के 20 से अधिक कर्मचारी अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें प्रदर्शन नहीं करने को लेकर नोटिस थमाया.

अधिकारियों के अनुसार नोटिस में कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू होने, इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बाजार, अस्पताल और अहम सरकारी इमारतें होने के साथ-साथ भगदड़ मचने की आशंका का हवाला दिया गया.

इस दौरान दीपके और दिल्ली पुलिस के अधिकारी के बीच बहस भी हुई, जिसमें दीपके ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुझे फांसी पर चढ़ा दो.

वीडियो में नोटिस को लेकर अभिजीत दीपके पुलिस से कह रहे हैं, 'आपने मेरे ऊपर किस तरह का आरोप लगाया है?' दीपके की ओर से वो नोटिस पढ़ा गया, जिसमें आरोप था, 'आप (अभिजीत दीपके) सोशल मीडिया पर आम जनता को उकसाते रहे हैं जो गैरकानूनी है.' इसके बाद दीपके ने पुलिस से कहा, 'ये आप लोगों ने क्या मजाक लगा रखा है?

क्या नोटिस है, ये नोटिस होता है? जो मन में आए वो लिखे जा रहे हो आप लोग. मझे फांसी पे चढ़ा दो ना.

ये कैसा मजाक है.' उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि आप ऐसा एक वीडियो दिखा दीजिए, जिसमें वो हिंसा भड़का रहे हों.

दिल्ली में शुक्रवार को मार्च शुरू होने से कुछ घंटे पहले पुलिस के 20 से अधिक कर्मचारी कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन नहीं करने को लेकर नोटिस थमाया.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों के अनुसार नोटिस में कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू होने, इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बाजार, अस्पताल और अहम सरकारी इमारतें होने के साथ-साथ भगदड़ मचने की आशंका का हवाला दिया गया है.

सीजेपी ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च आहूत किया है.

हालांकि नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 16 और 17 अक्टूबर के लिए सेंट्रल पार्क को बंद कर दिया है.

पुलिस ने कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नयी दिल्ली इलाके में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 220 कंपनियों को तैनात किया है.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।