विदेश

मक्का के बाद अब मदीना पर भी हूती विद्रोहियों का हमला, सऊदी ने कहा- दुनिया भर के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मक्का के बाद अब मदीना पर भी हूती विद्रोहियों का हमला, सऊदी ने कहा- दुनिया भर के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश

मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है. इस बीच सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का हमला अब भी लगातार जारी है. इस बीच हूतियों ने पवित्र शहर मदीना में हमला कर दिया.

हूतियों ने मंगलवार सुबह मदीना के तैबा बिजली सप्लाई स्टेशन को सुबह करीब 5.11 बजे ड्रोन से निशाना बनाया. सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने हमले की पुष्टि की है.

मालिकी ने कहा कि हमला करने और हमले की प्लानिंग में हूती विद्रोहियों की भूमिका थी.

मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश- सऊदी सऊदी अधिकारियों की मानें तो हमले की वजह से बिजली स्टेशन का एक ट्रांसफॉर्मर बंद हो गया था, लेकिन बिजली नेटवर्क पर इससे कोई बड़ा असर नहीं पड़ा.

व्यापक रूप से बिजली आपूर्ति को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.

गठबंधन का आरोप है कि हमला नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने और दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश का हिस्सा था.

गठबंधन ने कहा कि वह मक्का और मदीना सहित दोनों पवित्र मस्जिदों और वहां आने वाले जायरीनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

हूतियों ने सऊदी के दावों को गलत बोला हालांकि, हूतियों ने मदीना को निशाना बनाने के आरोपों से साफ मना कर दिया है. हूती सैन्य सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब झूठे दावे कर रहा है.

यह आरोप मक्का पर हमले करने के झूठे दावों को सही साबित करने की कोशिश है.

बता दें, सऊदी इससे पहले दावा कर चुका है कि हूतियों ने मकका को निशाना बनाया है, हालांकि इन आरोपों को भी हूती संगठन नकार चुका है.

मुस्लिम देशों सहित कई संगठनों ने हूतियों के हमले की निंदा की है मदीना में हुई इस घटना के बीच सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। यमन में भी संघर्ष तेज होने की खबरें हैं। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती ठिकानों पर कार्रवाई की है, जबकि यमन की सरकार समर्थित सेना और हूती लड़ाकों के बीच कई इलाकों में लड़ाई जारी है। वहीं, इस घटना की मुस्लिम देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने निंदा की है। तुर्किये, कतर और अरब लीग ने मदीना से जुड़ी घटना को गंभीर बताते हुए तनाव कम करने की अपील की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।