अपराध

मालदीव में CSC की 8वीं NSA स्तरीय बैठक, अजीत डोभाल ने लिया हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मालदीव में CSC की 8वीं NSA स्तरीय बैठक, अजीत डोभाल ने लिया हिस्सा

26 नवंबर, नई दिल्ली: हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की 8वीं NSA-स्तरीय बैठक मालदीव में आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत मालदीव, श्रीलंका और बांग्लादेश के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया ने भी अतिथि देशों के रूप में बैठक में शिरकत की। बैठक में मालदीव, भारत, मॉरीशस और श्रीलंका सहित कोलंबो सिक्योरिटी कंक्लेव के सदस्यों ने 2026-27 के लिए सहयोग रोडमैप को मंजूरी दी। इस रोडमैप में सहयोग के पांच प्रमुख मुद्दों के तहत प्रस्तावित गतिविधियों और लक्ष्यों को शामिल किया गया है।

इन मुद्दों में समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा, आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला, मानव तस्करी तथा अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटना, साइबर सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की सुरक्षा तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत शामिल हैं। बैठक की मेजबानी मालदीव ने की। सदस्य देशों ने प्रशिक्षण, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के जरिए इन क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों तथा कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। फाइल फोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की 8वीं NSA-स्तरीय बैठक के बारे में है, जो मालदीव में आयोजित हुई और जिसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य दक्षिण एशियाई व ऑस्ट्रेलियाई देशों के प्रतिनिधि शामिल थे। यह बैठक हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों, जैसे समुद्री डकैती, आतंकवाद और नौवहन सुरक्षा, पर सहयोग बढ़ाने का मंच है। आम जनता पर इसका असर बेहतर समुद्री सुरक्षा, व्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।