मालवा-निमाड़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का जोर, इंदौर-उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हरीश चौधरी और जीतू पटवारी की मौजूदगी में हुई बैठक, संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक मजबूती पर चर्चा
भोपाल, 14 नवंबर। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति की समीक्षा और आगामी राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने के लिए इंदौर एवं उज्जैन संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में आयोजित की गई। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े विषयों और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक समन्वय बेहतर बनाने और आगामी गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ काम करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।
जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की रणनीति पर चर्चा
बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और संगठन के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मालवा-निमाड़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने, जनता की आवाज उठाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गतिविधियां जारी रहेंगी।
बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मालवा‑निमाड़ में कांग्रेस संगठन को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर‑उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में हरीश चौधरी सहित प्रमुख कार्यकर्ता एकत्रित हुए और संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता सक्रियता और बूथ‑स्तर की मजबूती पर चर्चा की। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि क्षेत्रीय कांग्रेस को हाल के चुनावों में कमजोर प्रदर्शन के बाद पुनर्गठन की आवश्यकता है। यदि इस रणनीति से संगठन मजबूत हुआ, तो आम जनता को बेहतर शासन, योजनाओं की पहुँच और चुनावी विकल्पों में अधिक विश्वास मिले