राजनीति

ममता से अलग हुए 17 सांसद भाजपा जॉइन करेंगे:दुर्गा पूजा तक का समय लिया; TMC की हार के बाद छोड़ी थी पार्टी, NCPI में चले गए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ममता से अलग हुए 17 सांसद भाजपा जॉइन करेंगे:दुर्गा पूजा तक का समय लिया; TMC की हार के बाद छोड़ी थी पार्टी, NCPI में चले गए थे

ममता बनर्जी से अलग हुए 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बागी नेता और कूच बिहार सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने सोमवार को बताया कि यह जॉइनिंग अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या बाद में होगी। बसुनिया ने कहा कि हम 17 सांसद एक साथ BJP में जा रहे हैं। चूंकि 20 सदस्यों में से दो-तिहाई से ज्यादा सांसद साथ जाएंगे, इसलिए एंटी-डिफेक्शन कानून हम पर लागू नहीं होगा।

14 जून को TMC के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय का ऐलान किया था। इन सांसदों ने सत्तारूढ़ NDA को समर्थन भी दिया था। 20 बागियों में तीन सांसद BJP में शामिल नहीं होंगे बसुनिया ने कहा कि NCPI के 20 सांसदों में से अल्पसंख्यक समुदाय के तीन सांसद औपचारिक रूप से BJP में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने इसकी वजह अपने-अपने क्षेत्रों की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति बताई। उन्होंने दावा किया कि सांसद अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान बाहर से NDA को समर्थन देंगे। बसुनिया ने कहा हालांकि वे NDA का समर्थन करेंगे। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां या विभाग दिए जा सकते हैं। ममता से अलग हुए 20 बागी सांसदों के नाम… ममता के पास अब सिर्फ 22 विधायक और 19 सांसद बचे टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं।

अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से दो सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 11 राज्यसभा सांसद बचे हैं। विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीतीं थीं। जिसमें से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।

------------------------------

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।