ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को समर्थन दिया है.
शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने CJP, युवाओं और छात्रों के आंदोलन के समर्थन की बात कही.
उन्होंने कहा कि वह CJP और युवा पीढ़ी के साथ पूरी तरह खड़ी हैं और ऐसी कथित ज्यादतियों को रोकने की अपील करती हैं.
ममता बनर्जी से दिल्ली और मुंबई में CJP की ओर से किए जा रहे प्रदर्शनों को लेकर सवाल पूछा गया था.
इन प्रदर्शनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है.
ममता बनर्जी ने अगस्त में भी दिल्ली में NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CJP के प्रदर्शन का समर्थन किया था.
अहम बात यह भी है कि ममता के साथ-साथ शिवसेना और आम आदमी पार्टी ने भी सीजेपी को सपोर्ट किया है.
10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी
CJP ने अब घोषणा की है कि अगर ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार रात मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद यह ऐलान किया.
पुलिस की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में पहुंचे.
दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर से CJP के समर्थक दिल्ली पहुंचकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.
उन्होंने इसे शांतिपूर्ण आंदोलन बताते हुए उन लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं.
दिपके ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और वे महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलेंगे.
उन्होंने कहा कि अब यह सरकार और दिल्ली पुलिस पर निर्भर है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करते हैं या 20 जुला
📡 स्रोत: ABP Live