ममता के भाई की अभिषेक के खिलाफ FIR की मांग:रक्तदान शिविर रोकने और धमकाने का आरोप, कहा- TMC के शासन में डर का माहौल बना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने अभिषेक पर धमकाने और रक्तदान शिविर में रुकावट डालने का आरोप लगाया है। स्वपन बनर्जी गुरुवार को कोलकाता के कालीघाट थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के 15 साल के शासन में डर और धमकी का माहौल बना रहा।
2024 से सरकारी काम में रुकावट डालने, क्लबों पर जबरन कब्जा करने और लोगों को धमकाने जैसी घटनाएं हुईं। हालांकि, अभिषेक बनर्जी की ओर से आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। स्वपन बनर्जी को उनके बाबुन से भी जाना जाता है। ममता और बाबुन के बीच लंबे समय से दूरी यह घटनाक्रम बाबुन और ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी में नया मोड़ है।
ममता बनर्जी एक समय सार्वजनिक रूप से अपने छोटे भाई से दूरी बना चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने बाबुन से अपने संबंध खत्म कर लिए हैं। परिवार में यह विवाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद राजनीतिक रूप ले चुका है। इस जीत के साथ राज्य में TMC का लगातार 15 साल का शासन खत्म हुआ और BJP मई में सत्ता में आई।
BJP नेताओं के करीब दिखे बाबुन सरकार बदलने के बाद से बाबुन को BJP नेतृत्व के करीब जाते देखा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कई बार तारीफ की है। हाल ही में बाबुन ने अपने इलाके में आयोजित सामुदायिक दुर्गा पूजा के उद्घाटन के लिए शुभेंदु अधिकारी को बुलाया था। कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री के पैर छूते हुए भी दिखे।
शुभेंदु अधिकारी की बार-बार सार्वजनिक तारीफ से बाबुन के राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा तेज हुई है। उनके BJP में जाने की संभावना को लेकर भी अटकलें लगाई गईं। हालांकि, बाबुन ने BJP में शामिल होने का कोई औपचारिक फैसला सार्वजनिक नहीं किया है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar