मन की बात प्रेरणा, आत्म मंथन और राष्ट्र उन्नति का कार्यक्रम : राज्यपाल श्री पटेल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हर व्यक्ति, हर वर्ग और हर समुदाय के लिए उपयोगी और मार्गदर्शक कार्यक्रम है। यह राष्ट्र निर्माण के छोटे-बड़े, व्यक्तिगत- सामूहिक प्रयासों की जानकारी देता है। जैविक और प्राकृतिक खेती, ग्रामीण भारत, सामुदायिकता, परोपकार आदि के सराहनीय नवाचार और प्रयासों को बताता है। मन की बात हम सभी के लिए प्रेरणा, आत्म मंथन और राष्ट्र उन्नति का विशेष कार्यक्रम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम को नियमित सुनें। इससे हर बार आपको नई सीख मिलेगी। कार्यक्रम के प्रेरक विचारों को जीवन में अपनाएं।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का व्यक्तित्व अत्यंत संवेदनशील और विजनरी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और स्टार्टअप के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है।
उनका श्श्मन की बातश्श् कार्यक्रम आत्म निर्भर और विकसित भारत का विजन भी देता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के नव निर्माण में योगदान के लिए देश को ऐसे युवा चाहिए, जिनमें ज्ञान के साथ ईमानदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना हो। सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम की जानकारियों का अपने साथियों के साथ चिंतन करें।
नए आइडिया से समाज तथा देश के काम आने वाली तकनीक विकसित करें।