‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड: पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद, आतंकवाद पर कड़े संदेश का किया जिक्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बालाकोट एयर स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक भारत की कार्रवाई का उल्लेख;
प्रधानमंत्री ने जनगणना में देशवासियों से सहयोग की अपील की
नई दिल्ली,सितंबर 27: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा कि 28-29 सितंबर को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जनगणना में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील भी की और इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया।