मां कालका उत्सव समिति द्वारा द्वितीय वर्ष होगी मां काली की भव्य झांकी की स्थापना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
11 अक्टूबर को होगा माता जी का भव्य आगमन, भक्तों को मिलेंगे मां काली और खाटू श्याम जी के दर्शन
भोपाल। मां कालका उत्सव समिति एवं बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष द्वितीय वर्ष मां काली जी की भव्य झांकी की स्थापना की जा रही है। झांकी में विशेष रूप से बाम काली जी के दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जी के दर्शन भी प्राप्त होंगे।
समिति के अनुसार क्षेत्र में पिछले 34 वर्षों से गणेश जी एवं माताजी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती रही है। वहीं पिछले दो वर्षों से मां कालका उत्सव समिति द्वारा मां काली जी की झांकी की स्थापना भी की जा रही है।
समिति के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से मां काली जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। समिति की ओर से भक्तजनों का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया है।
11 अक्टूबर को माता जी का भव्य आगमन होगा। आयोजन स्थल शिव शक्ति धाम, सरकारी स्कूल के पीछे, नीलबड़, भोपाल रहेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भोपाल में मां कालका उत्सव समिति और बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा मां काली की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य झांकी की स्थापना के बारे में है। इस कार्यक्रम में भक्तों को मां काली और खाटू श्याम जी के दर्शन का अवसर मिलेगा, जो 11 अक्टूबर को आयोजित होगा। यह आयोजन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 34 वर्षों के सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में एकता और धार्मिक उत्साह को बढ़ाता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान देगा और