मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल:लोगों ने माला पहनाकर किया स्वागत, लहुरियादह में पानी पहुंचाने के प्रयासों को किया याद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मिर्जापुर में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल धाम पहुंचीं। उनके आगमन पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। लहुरियादह में पानी पहुंचाने की पहल रही चर्चा में दिव्या मित्तल सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहीं।
उनके कार्यकाल में दूरस्थ पहाड़ी गांव लहुरियादह तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाने की पहल चर्चा में रही। गांव के लोग लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे थे। उन्हें टैंकरों और दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। अगस्त 2023 में गांव तक पहुंचा पाइपलाइन से पानी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण लहुरियादह तक पानी पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौती था।
दिव्या मित्तल ने संबंधित विभागों और विशेषज्ञों के साथ समन्वय कर इस दिशा में प्रयास किए। आखिरकार अगस्त 2023 में गांव तक पाइपलाइन से पानी पहुंचा। इससे ग्रामीणों को राहत मिली। यह पहल उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में गिनी गई। तबादले के बाद भी याद किए गए काम करीब एक साल तक मिर्जापुर में जिलाधिकारी रहने के बाद सितंबर 2023 में दिव्या मित्तल का तबादला बस्ती कर दिया गया था।
उनके कार्यकाल के दौरान किए गए काम, खासकर लहुरियादह में पेयजल पहुंचाने की पहल, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में रही। रविवार को विंध्याचल पहुंचने पर लोगों ने उनसे मुलाकात की और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। 2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था।
तभी से उनके फ्यूचर प्लान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दिव्या ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद लंदन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी की थी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई।
उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं।
उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
📡 स्रोत: NewsData.io