राज्य

मनाली और आस पास के इलाकों में मौसम ने बदली करवट।

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मनाली और आस पास के इलाकों में मौसम ने बदली करवट।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में आज सुबह से एकाएक मौसम ने करवट बदली है। मौसम के करवट लेते ही जहां मनाली के निचले इलाकों में बारिश का दौर आरम्भ हो चुका है तो वंही ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। घाटी में मौसम के बदले इस मिजाज से तापमान में खासी गिरावट देखने को मील रही है और लोग गर्म कपड़ो का सहारा ले रहे है।

घाटी में खराब चल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया और लोगों से सावधानी बर्तने और वेबजह ऊँचाई वाले क्षेत्रों का रुख ना करने की अपील की है। वंही अक्टूबर के महीने में मनाली की ऊँची चोटियों पर हो रही बर्फबारी जहां यंहा के ग्लेशियरयों के लिए संजीवनी बन कर आई है तो वंही पर्यटन कारोबार के साथ फसलों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का कहना है की मनाली में आज सुबह से अचानक मौसम खराब हो गया है। ऐसे में अब जहां मनाली और आस पास के इलाकों में जमकर बारिश हो रही है तो वंही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर भी जारी है। उनका कहना है की घाटी में ठंड भी बढ़ती जा रही है और लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ो और अलाव का सहारा ले रहे हैं।स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है की मनाली और आसपास के इलाकों में आज मौसम बदला है और मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है जबकि निचले इलाकों में बारिश जारी है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मील रही है।

उनका कहना है कि अक्टूबर के महीने में हुई यह बर्फबारी मनाली के पर्यटन कारोबार के साथ-साथ यहां के फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि मौसम के बदले मिजाज से ठंड भी काफी बढ़ गई है जिससे लोगों को बुखारी और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।