खेल

मनाली प्री-वर्ल्ड कप में मंडी के पायलटों का दबदबा, मोहर सिंह बने चैंपियन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मनाली प्री-वर्ल्ड कप में मंडी के पायलटों का दबदबा, मोहर सिंह बने चैंपियन

मनाली के सोलंगनाला में आयोजित चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में मंडी जिला के पायलटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में मंडी जिला के सराज क्षेत्र की स्पैणीधार साइट के पायलट मोहर सिंह ने 26 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी साइट के अक्षय कुमार दूसरे, जबकि नेपाल के अमन थापा तीसरे स्थान पर रहे।

इसके अलावा मंडी टूरिजम की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। मंडी पहुंचने पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने विजेता टीम का स्वागत किया। इस दौरान टीम ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र शर्मा को सौंपी। स्पैणीधार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के टीम पायलट मोहर सिंह और सचिव नीलम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने सहयोग के लिए पर्यटन विभाग का आभार जताते हुए जिले में पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग की।

वीओ :- पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंडी के उपनिदेशक राजेंद्र शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंडी जिला में तीन स्थानों पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्पैणीधार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरा होने के बाद यहां भी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भविष्य में जिले में पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।