राज्य

मानसिक स्वास्थ्य पर विद्यार्थियों ने बनाए जागरूकता पोस्टर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मानसिक स्वास्थ्य पर विद्यार्थियों ने बनाए जागरूकता पोस्टर

मैनपुरी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर सुदिती ग्लोबल एकेडमी में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।कक्षा छह के विद्यार्थियों ने भावनाओं को साझा करने, कक्षा सात के विद्यार्थियों ने मदद मांगने को शक्ति और कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने दूसरों के प्रति दयालु एवं संवेदनशील रहने के संदेश पर पोस्टर बनाए।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.

राम मोहन ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ भावनात्मक संतुलन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में सहायता लेना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने विद्यार्थियों को अपनी बात खुलकर रखने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, काउंसलर अदिति गुप्ता और शिक्षक मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।