राजनीति

मानसून सत्र 100 दिन बाद भी खत्म नहीं, नया रिकॉर्ड:2008 में 87 दिन बाद समापन हुआ था; परिसीमन बिल पर विशेष बैठक का इंतजार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मानसून सत्र 100 दिन बाद भी खत्म नहीं, नया रिकॉर्ड:2008 में 87 दिन बाद समापन हुआ था; परिसीमन बिल पर विशेष बैठक का इंतजार

संसद का 2026 का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 100 दिन बाद भी औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ है। यह एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2008 में संसद का सत्र 87 दिन तक बिना औपचारिक समापन के रहा था। मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब तक दोनों सदनों का सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ है।

इस बीच, महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर संसद का विशेष या विस्तारित सत्र बुलाने की चर्चा है। सरकार ने अब तक इसकी तारीख और अवधि घोषित नहीं की है। लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तावित संविधान संशोधन के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने की योजना है।

इसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता साफ करना है। सरकार दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए हर राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 50% तक बढ़ाने के विकल्प पर विचार कर रही है। एक प्रस्ताव यह भी है कि 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाए।

हालांकि, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। दिसंबर के पहले हफ्ते में शीतकालीन सत्र संभव सरकार मानसून सत्र के समापन का ऐलान नहीं कर रही है। इस बीच दिसबंर के पहले हफ्ते में शीतकालीन सत्र शुरू होने की भी संभावना है। मौजूदा सत्र को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम दो दिन का नोटिस देना जरूरी है।

वहीं, नया सत्र बुलाने के लिए कम से कम 14 दिन का नोटिस देना होता है। संविधान में यह तय नहीं किया गया है कि किसी सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के कितने समय बाद उसका सत्रावसान होना चाहिए। इसलिए लंबे समय तक सत्रावसान नहीं करना अपने आप में किसी संवैधानिक या प्रक्रियागत नियम का उल्लंघन नहीं है।

मानसून सत्र में लोकसभा में 114 घंटे में से 96 घंटे काम नहीं हुआ मानसून सत्र में लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। सदन की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहता है। यानी एक दिन में करीब 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है। इस हिसाब से 19 बैठकों में करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी,

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ है, जो 2008 के 87 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ रहा है। यह विषय बताता है कि संसद ने 20 जुलाई से 13 अगस्त तक अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित किया, लेकिन दोनों सदनों का औपचारिक समापन अभी भी लंबित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सत्र का अनिश्चितकालीन स्थगन सरकार की कार्यवाही, विधायी प्रक्रिया और नीति निर्णयों पर असर डालता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नए कानून और बजट संबंधित निर्णय में देरी हो, जिससे आर्थिक और सामाजिक योजनाओ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।