मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर सख्ती जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे मामलों का निष्पक्षता से निराकरण होना चाहिए।
राज्यपाल आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित मानव तस्करी और घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री डेका ने कहा कि मानव तस्करी का स्वरूप लगातार गंभीर होता जा रहा है। इससे निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय करना और उनके बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
कार्यक्रम में महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू सहित पुलिस, न्यायपालिका तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।