राज्य

मानवता के दुश्मन हैं नकली दवाएं बनाने वाले, ऐसे उद्योगों पर होगी कार्रवाई: स्वास्थ्य मंत्री

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मानवता के दुश्मन हैं नकली दवाएं बनाने वाले, ऐसे उद्योगों पर होगी कार्रवाई: स्वास्थ्य मंत्री

अक्तूबर 26, सोलन (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में दवा उद्योगों में निर्मित जीवनरक्षक दवाओं के सैंपल फेल होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें सोलन जिले के दवा उद्योगों की दवाएं भी गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। इस मामले को लेकर अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.

कर्नल धनीराम शांडिल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले दवा उद्योगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि नकली और घटिया गुणवत्ता की दवाएं बनाने वाले लोग मानवता के दुश्मन हैं, क्योंकि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि ड्रग विभाग इस मामले में कार्रवाई कर रहा है, लेकिन दवाओं के सैंपल फेल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे दवा उद्योगों के खिलाफ स्वतंत्र और सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रदेश से बाहर किया जाएगा, ताकि लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो सके।

बाईट: धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।