व्यापार

मानवता की सेवा में समर्पित लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन, सदर अस्पताल और कुपोषण केंद्र में बांटा पौष्टिक आहार, सेवा सप्ताह बना प्रेरणा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश

गढ़वा।सेवा ही सच्चा धर्म है, इस संकल्प को चरितार्थ कर रहा है लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन। क्लब के द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के पांचवें दिन आज एक अत्यंत सराहनीय और मानवीय पहल की गई। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती सभी मरीजों एवं कुपोषित बच्चों के लिए संचालित कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) में भर्ती सभी कुपोषित बच्चों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।

इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा और संवेदना का अनूठा संगम देखने को मिला। जब लायंस क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों से मरीजों और मासूम बच्चों को फल, बिस्किट और पौष्टिक भोजन सामग्री प्रदान की तो उनके चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक रही थी। क्लब अध्यक्ष विजय सोनी ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य ही जरूरतमंदों की सेवा करना है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों और कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही सेक्रेटरी हर्ष अग्रवाल ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह अलग-अलग सेवा कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा का उदाहरण बना, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी बना कि सच्ची खुशी दूसरों की मदद करने में ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के ऊर्जावान अध्यक्ष विजय सोनी ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं देखरेख क्लब के सेक्रेटरी हर्ष अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ.

रमेश गुप्ता, नीरज कमलापुरी, दिव्य प्रकाश केशरी सहित क्लब के अन्य सभी पदाधिकारी एवं क्लब के सदस्य उपस्थित रहे और सेवा भाव से इस पुनीत कार्य में सहभागी बने। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।