राजनीति

मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 मौतें:3 की हालत गंभीर; प्रतिमा विसर्जन के बाद 8 युवक पंडाल में सोए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 मौतें:3 की हालत गंभीर; प्रतिमा विसर्जन के बाद 8 युवक पंडाल में सोए थे

मंडला के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह हादसा हुआ। गणेश मंच के पंडाल में सो रहे युवकों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में रवि झरिया (24), पिता कल्लू झरिया, ग्राम कोटवार का बेटा था और मजदूरी करता था।

जेनू भांवरे (19), पिता मुकेश भांवरें, मजदूरी करता था। कृष्ण कुमार भांवरे (18), पिता दिलीप, पढ़ाई के साथ मजदूरी करता था। वहीं वीरेंद्र भांवरे (24), पिता सोनू, भी मजदूरी करता था। ये तस्वीरें देखिए… सुबह 5:30 बजे एम्प्लीफायर में हुई स्पार्किंग हादसे में घायल मौसम भावरे ने बताया कि शाम को गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी दोस्त मंच के पास सो गए थे।

सुबह करीब 5:30 बजे अचानक एम्प्लीफायर में स्पार्किंग हुई और सभी को करंट लग गया। मौसम के मुताबिक, सभी युवक एक लाइन में सो रहे थे, इसलिए किसी को कम तो किसी को ज्यादा करंट का झटका लगा। वह सबसे आखिरी में सोया था, इसलिए उसे कम झटका लगा। जिन चार युवकों की मौत हुई, वे सबसे आगे सोए थे। उन्हें उठाने की कोशिश में मौसम को भी करंट का झटका लगा।

तेज हवा और बारिश के बाद शॉर्ट सर्किट की आशंका हीरापुर गांव के सरपंच प्रेमचंद भावरे ने बताया कि सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। पानी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। बिजली का तार ग्रिल से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया। सुबह दो युवकों ने पूरे गांव को हादसे की जानकारी दी। मंत्री संपतिया उइके ने परिवारों से की मुलाकात हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री संपतिया उइके मौके पर पहुंचीं।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बताया पीड़ित परिवारों को 5-5 हजार रुपए दिए गए हैं। तीन दिन में 4-4 लाख रुपए की राहत राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। घायल बच्चे के परिवार को 1.5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। उइके ने बताया- कुछ पीड़ित परिवार ऐसे हैं, जिनमें माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं।

परिवार में एक ही संतान है। ऐसे परिवारों के एक-एक सदस्य को आउटसोर्स के जरिए रोजगार देने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से विचार किया जा रहा है। शाम को विसर्जन के बाद पंडाल में सोए थे युवक एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के अनुसार, समिति के सदस्य सुबह करीब 4 बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे।

इसके बाद झांकी में रख

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।