राज्य

मंडला- जिले के ग्राम पीपरपानी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला- जिले के ग्राम पीपरपानी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

मंडला जिले के ग्राम पीपरपानी में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से बीएमओ डॉ. सुमित सिंगौर एवं बीपीएम आदित्य पटैल ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मलेरिया से पीड़ित मरीज से मुलाकात कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी समझाइश एवं मार्गदर्शन दिया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए समय पर जाँच, उचित उपचार, नियमित टीकाकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को प्राथमिकता दें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।