मंडला जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Story- Mandla 9 October PM Surakshit Matritva Abhiyan
Approved by- Respected Pooja Mem...
Anchor - मंडला जिले में 9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बढ़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य सम्बन्धी परीक्षण कराया।
इस अभियान के तहत हर माह की 9 व 25 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को मुफ्त जांच और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती है। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कवरेज को बढ़ावा देने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, निदान एवं परामर्श सेवाओं के कवरेज में सुधार की दृष्टि जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जाता है।
इसी अभियान के तहत मंडला जिला चिकित्सालय के साथ - साथ जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो व सिविल अस्पतालों में भी शिविर का आयोजन किया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच एवं उपचार एवं दवाई निःशुल्क प्रदान कर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते है। ताकि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व व प्रसव के बाद कोई समस्या न हो और उनका समय से इलाज हो सके।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एक सकारात्मक पहल है, जिसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना है।
Bite - डॉ सुमित सिंगौर , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ,बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,मंडला
मंडला में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर का हुआ आयोजन
गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कवरेज को बढ़ावा देने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, निदान एवं परामर्श सेवाओं के कवरेज में सुधार की दृष्टि से आयोजन
Syed Sikandar Ali Mandla 9407317202