राज्य

मंडला में ‘मेरे सपनों का भारत’ की गूंज, 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला में ‘मेरे सपनों का भारत’ की गूंज, 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का समापन

9 विकासखंडों के 1307 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

मंडला, सितंबर 27: जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का समापन हुआ। शासकीय जगन्नाथ उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण और निबंध के माध्यम से अपने विचार साझा किए, और चित्रकला के जरिए सपनों के भारत की कल्पना को उकेरा।

जिले के 9 विकासखंडों के 1307 विद्यालयों से 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए व विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

-----------------

बाइट - संपतिया उइके, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, म.प्र.

बाइट - चंदा मार्को, छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।