अपराध

मंडला पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, मंत्री संपतिया उइके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, मंत्री संपतिया उइके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते हुए शामिल

पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना के बाद हुआ हर्ष फायर।

जनप्रतिनिधियों ने शस्त्र पूजन को शक्ति, पुलिस बल के मनोबल और जनसुरक्षा के संकल्प का प्रतीक बताया।

मंडला, अक्टूबर 20: जिले में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। कार्यक्रम में पीएचई मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंत्री संपतिया उइके ने शस्त्र पूजन को देश की प्राचीन परंपरा और शक्ति का प्रतीक बताया। वहीं, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने इसे पुलिस बल के मनोबल और जनसुरक्षा के संकल्प से जुड़ी परंपरा बताया।

------------

बाईट - संपतिया उइके, मंत्री, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग, मप्र शासन

बाईट - फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद मंडला

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।