मंडला में पुलिस स्मृति दिवस: 154 शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन, मध्यप्रदेश के 9 जवान भी शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और जनप्रतिनिधियों ने अमर जवान स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के बलिदान को किया याद।
मंडला, अक्टूबर 21: पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने देशभर में शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों और जवानों के नामों का वाचन किया, जिनमें मध्यप्रदेश के नौ शहीद शामिल हैं। अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक नारायण सिंह पट्टा सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शहीदों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
--------
बाइट 1: संपतिया उइके — लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री, मध्यप्रदेश
बाइट 2: फग्गन सिंह कुलस्ते — सांसद, मंडला
बाइट 3: नारायण सिंह पट्टा — विधायक, बिछिया
बाइट 4: राजेश रघुवंशी — पुलिस अधीक्षक, मंडला