राज्य

मंडला के सर्री गांव की रामलीला में बेटियों और महिलाओं ने निभाए किरदार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला के सर्री गांव की रामलीला में बेटियों और महिलाओं ने निभाए किरदार

मंडला के सर्री गांव में इस बार रामलीला के मंच पर एक नई शुरुआत देखने को मिली। यहां 64 साल से रामलीला का आयोजन हो रहा है, लेकिन पहली बार बेटियों और महिलाओं ने राम, लक्ष्मण, सीता सहित दूसरे किरदार निभाए।

सर्री गांव में सृजेता नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित रामलीला में 15 अक्टूबर को गौरी पूजन और 18 अक्टूबर को राम विवाह व बारात के प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की करीब 25 बेटियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि साक्षी हरदहा भगवान राम और शिवानी जंघेला लक्ष्मण के किरदार में नजर आईं।

वहीं शीतल जंघेला ने माता सीता, सीमा जंघेला ने भरत और सोनम सिंगौर ने शत्रुघ्न की भूमिका निभाई। इसके अलावा महिलाओं ने राजा दशरथ, राजा जनक और रानी सुनैना के किरदार भी निभाए। इन कलाकारों ने मंचन के लिए करीब एक पखवाड़े तक अभ्यास किया। ढोलक और मंजीरे की संगत में चौपाइयों और दोहों का अभ्यास कर उन्होंने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

समिति अध्यक्ष आनंद सिंगौर के मुताबिक, गांव में वर्ष 1964 से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार अभिनय करने वाली बेटियां और महिलाएं अब अगली बार पूरी रामलीला का मंचन करना चाहती हैं।

-------- बाइट आनंद सिंगोर, अध्यक्ष सृजेता नव युवक मण्डल समिति सर्री

बाईट मुकेश सिंगोर, समिति व्यवस्थापक बाईट अयोध्या प्रसाद जंघेला, व्यासकार

बाईट चित्रा लेखा सिंगोर, अभिनय कर्ता (भूमिका दसरथ)

-----

मंडला के सर्री गांव की रामलीला में बेटियों और महिलाओं ने निभाए किरदार।

साक्षी हरदहा ने भगवान राम और शिवानी जंघेला ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई।

18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों और महिलाओं ने किया मंचन।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।