राजनीति

मंडला में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित

मंडला जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भाजपा मंडल स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान पूर्व सैनिकों के हाथों पौधे लगवाए गए। कार्यक्रम में पौधों की देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा भावना, पूर्व सैनिकों के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

-------- बाइट जगदीश पटेल, सेवानिवृत्त हवलदार एवं संयोजक, पूर्व सैनिक कल्याण

बाइट प्रफुल्ल मिश्रा, जिला अध्यक्ष, भाजपा मंडला

----- मंडला में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण पूर्व सैनिकों ने पौधे लगाकर दिया संदेश

पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।