अपराध

मंदसौर पुलिस ने 700 लीटर महुआ लहान नष्ट करवाया:लखमाखेड़ी में 11 लीटर कच्ची शराब जब्त, FIR; सागर मामले के बाद सख्ती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंदसौर पुलिस ने 700 लीटर महुआ लहान नष्ट करवाया:लखमाखेड़ी में 11 लीटर कच्ची शराब जब्त, FIR; सागर मामले के बाद सख्ती

अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए मंदसौर की दलोदा पुलिस ने सोमवार देर शाम बानीखेड़ी, एलची मगरा और लखमाखेड़ी के बाछड़ा डेरों में तलाशी ली। इस दौरान करीब 700 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया। साथ ही, एक आरोपी से 11 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब जब्त कर उस पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसके बाद थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने डेरों के आसपास झाड़ियों और सुनसान कमरों की जांच की। यहां प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 700 लीटर महुआ लहान रखा मिला।

पुलिस ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। 11 लीटर कच्ची शराब जब्त की ग्राम लखमाखेड़ी निवासी पप्पू पिता नाथू पंवार (बाछड़ा) के कब्जे से करीब 11 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी रविंद्र डांगी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से महुआ लहान और कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 700 लीटर महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया और एक आरोपी से 11 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से जुड़ी घटना सामने आई थी।

इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अवैध शराब बनाने और बेचने के ठिकानों पर पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

अवैध शराब के विनाश से समाज को सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश मिलता है। यह कदम दिखाता है कि कानून के प्रति जागरूकता और सहयोग से अपराध को रोका जा सकता है। हमें अपने समुदाय में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देकर लोगों को वैध मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कानून का पालन करे और समाज को सुरक्षित, स्वच्छ और समृद्ध बनाये।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।