मंदसौर में साइबर फ्रॉड गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मैट्रिमोनियल साइट पर NRI बनकर करते थे संपर्क
कस्टम अधिकारी बनकर डराते और महंगे पार्सल के नाम पर ठगते थे रकम
मंदसौर, अक्टूबर 01: जिले की शामगढ़ पुलिस ने साइबर फ्रॉड गैंग के छह सदस्यों को जयपुर के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गैंग मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को एन.आर.आई बताकर महिलाओं से संपर्क करता था। इसके बाद कस्टम या सेल्स टैक्स अधिकारी बनकर ड्रग्स केस में फंसाने का डर दिखाकर रकम ऐंठता था। विदेश से महंगे पार्सल और गिफ्ट भेजने के नाम पर कस्टम ड्यूटी की राशि भी जमा कराई जाती थी। पुलिस के मुताबिक, चार महीने में गैंग ने देशभर में 100 से अधिक वारदातों में करीब 11 करोड़ रुपये की ठगी की। मंदसौर में एक पीड़िता से 12 किस्तों में आठ लाख रुपये ऐंठे गए।
-------
बाइट विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर
बाइट निमिष अग्रवाल डीआईजी रतलाम रेंज रतलाम
🎙️ जनता का संदेश का मत
साइबर धोखाधड़ी के इस मामले से हमें यह सिखने को मिलता है कि आज की डिजिटल दुनिया में पहचान और विश्वास दोनों ही नाजुक हैं। जब कोई व्यक्ति ऑनलाइन अपनी पहचान बदल कर दूसरों को धोखा देता है, तो वह न केवल आर्थिक नुकसान पहुँचाता है बल्कि भावनात्मक आघात भी छोड़ता है। समाज को चाहिए कि हम डिजिटल साक्षरता बढ़ाएँ, शंकास्पद व्यवहार पर सतर्क रहें और कानूनी मार्ग अपनाएँ। इस तरह हम एक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद समाज का निर्माण कर सकते हैं।